Mukhyamantri Bahen Beti Swavalamban Yojana: समाज में बहन बेटियों के आर्थिक एवं सामाजिक लाभ को बेहतर बनाने के लिए सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों ही सहायता करती हैं। हाल ही में बहन बेटियों से संबंधित एक नई योजना की शुरुआत करी है।

इस योजना का संचालन झारखंड सरकार के द्वारा किया जा रहा है एवं इस योजना का नाम मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना है। महिलाओं को समाज में उच्च दर्जा एवं स्वतंत्रता उपलब्ध करवाना है। इसके अतिरिक्त उन्हें आर्थिक तौर पर कुछ सहायता राशि भी दी जाती है, जिसके माध्यम से वह अपने सभी जरूरी काम पूरे कर सकती हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Bahen Beti Swavalamban Yojana के लाभ की जानकारी बताने वाले हैं। इसके अतिरिक्त यदि आपको भी मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का लाभ प्राप्त करना है, तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक अवश्य पढ़ें।
Mukhyamantri Bahen Beti Swavalamban Yojana
मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना मुख्य रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनाने हेतु शुरू की गई है। इस योजना का संचालन झारखंड राज्य सरकार के द्वारा किया जाता है एवं योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं को सरकार के द्वारा हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसके माध्यम से वह अपने परिवार और स्वयं का पालन पोषण पूरा कर सकती हैं।
दरअसल, हाल ही में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां बताई गई हैं। वही योजना को झारखंड राज्य के सभी महिलाओं के लिए समर्पित कर रहे हैं एवं जल्द से जल्द इस योजना की शुरुआत होने वाली है। इसका लाभ राज्य की प्रत्येक महिला को मिलने वाला है। इसके साथ ही यदिआपको भी मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना का लाभ प्राप्त करना है, तो इस योजना की महत्वपूर्ण आवेदन की प्रक्रिया इस ब्लॉग पोस्ट में बताई गयी है। चलिए दखते है इसका विवरण।
Mukhyamantri Bahen Beti Swavalamban Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत बहन बेटियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- महिलाओं और बालिकाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी।
- यह धनराशि सभी महिलाओं के बैंक खाते में प्राप्त होने वाली है।
- योजना में गरीबों की महिलाओं को पहले प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि किसी स्थिति में बहन बेटियों को नौकरी करते हुए पाया जाता है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
Mukhyamantri Bahen Beti Swavalamban Yojana हेतु पात्रता
- इस योजना के तहत केवल झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाएं और बालिकाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना के अंतर्गत 25 वर्ष से लेकर 50 वर्ष की बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत लाभार्थी का बेरोजगार होना आवश्यक है।
- इसके अतिरिक्त आवेदनकर्ता बहन बेटियां गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हों।
Mukhyamantri Bahen Beti Swavalamban Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- फोटो बैंक अकाउंट
- बेरोजगारी सर्टिफिकेट (अनिवार्य नहीं)
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Bahen Beti Swavalamban Yojana आवेदन की प्रक्रिया
ध्यान दें, वर्तमान समय में झारखंड सरकार के द्वारा इस योजना का क्रियान्वयन शुरू नहीं किया गया है और ना ही इसके लिए किसी प्रकार का पोर्टल बनाया गया है। लेकिन आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार के द्वारा इसे लेकर आधिकारिक जानकारियां उपलब्ध करवा दी गई हैं और संभावना है कि जल्द से जल्द इस योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ होगा।
जैसे ही पोर्टल की शुरुआत होती है, आप अपना आवेदन पूर्ण कर पाएंगे। उपरोक्त बताई गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां इस योजना के लिए आधिकारिक स्थितियों से उपलब्ध करवाई गई हैं। आर्टिकल में जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।